सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत विद्यालय
- फाइनल मुकाबले में जीआरडी वर्ल्ड स्कूल को दी शिकस्त
सेलाकुई। एशियन स्कूल ने 8वीं सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 का खिताब जीता। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में 21 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की टीम 19.5 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। जवाब में एशियन स्कूल ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। एशियन स्कूल टीम के खिलाड़ी अंगद भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार द कासीगा स्कूल दून के आयानवीर भाटिया को मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में 15 विकेट हासिल किए। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के तुष्यत शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने, उन्होंने सबसे अधिक 128 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के कयान दत्ता ने 102 रन बनाकर व तीन विकेट लेकर जीता। सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर एशियन स्कूल के वर्णित सिंह को चुना गया। प्रतियोगिता में फेयर प्ले पुरस्कार देहरादून के द कासीगा स्कूल को प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप पांडा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ अंपायरों व कोच को भी स्मृतिचिह्न प्रदान किए। संवाद