फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम कर रहा था 'गंदी बात', लड़कियों ने चखाया ऐसा मजा कि गिड़गिड़ाने लगा

Thu, 09 Nov 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
खूब पिटा 'आशिक' - फोटो : demo
विज्ञापन
एक सिरफिरा आशिक सरे रहा लड़कियों से गंदी बात कर रहा था, लेकिन लड़कियों ने भी उसकों ऐसा मजा चखाया कि वह गिड़गिड़ाने लगा।
विज्ञापन


राह चलती युवतियों की मोबाइल से फोटो खींचना शादीशुदा युवक को महंगा पड़ गया। युवतियों ने सड़क पर ही युवक की धुनाई कर दी।

युवक के मोबाइल से फोटो हटाने और माफी मांगने के बाद युवतियों ने उसे छोड़ा। पुलिस को मामले की तहरीर भी नहीं सौंपी गई है।

शापिंग मॉल में काम करती हैं दोनों लड़कियां

मोबाइल से युवतियों की फोटो खींचने लगा
जानकारी के अनुसार खेड़ा में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली दो युवतियां नैनीताल रोड स्थित एक शापिंग मॉल में काम करती हैं।

बुधवार सुबह युवतियां ड्यूटी पर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि आवास विकास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास पहुंचने पर आवास विकास निवासी एक युवक मोबाइल से युवतियों की फोटो खींचने लगा।

युवतियों ने जब विरोध किया तो युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी।
 
विज्ञापन

मोबाइल से फोटो हटाने और माफी मांगने पर उसे छोड़ा

लड़की ने लड़के को पीटा
इससे युवतियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवक को पकड़कर सड़क पर ही पिटाई कर दी।

युवक की पिटाई होती देख वहां भीड़ जुट गया। इस पर युवक युवतियों के पैरों पर गिरकर माफी मांगने लगा।

युवतियों ने युवक के मोबाइल से फोटो हटाने और माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। उसके बाद युवक वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें