फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की शिकायत करने कई मील का सफर तय कर सीएम आवास पहुंची छात्रा, जिसे पढ़ पिघल जाएगा दिल

Thu, 01 Nov 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
uttarakhand CM house - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीते दिन अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से गायब छात्रा देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा मुख्यमंत्री से अपने माता-पिता की शिकायत करने पहुंची थी।

विज्ञापन


छात्रा की शिकायत थी कि उसके माता-पिता उसे आगे पढ़ाने से मना कर रहे थे। जिसका कारण उनके परिवार की माली हालत है। इस बाबत पुलिस अधिकारियों ने देहरादून पहुंच छात्रा और उसके माता-पिता से बात की और उनसे कहा कि वह जिलाधिकारी कार्यालय में इस बाबत प्रार्थना पत्र दें। जिसके बाद उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा की एक छात्रा कालेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वह कालेज नहीं पहुंची। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में छात्रा के गायब होने की सूचना दर्ज कराई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बैंकों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि छात्रा सुबह आईडीबाई बैंक पहुंची और उसने खाते से 1800 रुपये निकाले। उसके बाद नया सिम खरीदा।
 
इधर मंगलवार को देहरादून सीएम आवास पहुंची छात्रा से कैंट पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अल्मोड़ा निवासी है और मुख्यमंत्री से अपने माता-पिता की शिकायत करने पहुंची है।

कैंट पुलिस ने इसकी सूचना अल्मोड़ा पुलिस को दी। छात्रा के देहरादून में होने की सूचना मिलने के बाद परिजन उसे लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें