कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रियांशी को संस्थान की एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।
संस्थान के निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने बताया कि छात्रा प्रियांशी (17) पुत्री अजय ऊधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत झा कालोनी पंतनगर की निवासी थीं, जो संस्थान में प्रवेश के बाद विश्वेसरैय्या छात्रावास में रह रही थी। घटना की सूचना मृतक छात्रा के परिजनों को दे दी है। चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. एमए बट्ट ने बताया कि मृतक छात्रा के सिर पर हल्की चोट का एक निशान है। मौत को लेकर पोस्टमार्टम से पहले कुछ भी कह पाना मुश्किल है।