लड़के वाले कुछ दिन पहले लड़की को देखने आए थे। दो दिन बाद उन्होंने फोन करके बताया कि लड़की सांवली है, इसलिए उन्हें पसंद नहीं। बस यह बात लड़की ने सुन ली। उसने नदी में छलांग लगा ली। पूरा मामला, पढ़ें...
मामला बरेली में रहने वाले एक परिवार का है। दो जुलाई को शादी के लिए देखने के लिए एक लड़का व उसके परिजन घर आए थे। चार जुलाई को उन्होंने लड़की के सांवली होने पर रिश्ता न करने की बात फोन पर बताई थी। यह बात लड़की ने सुन ली थी। तब से ही वह सदमे में चली गई।
पांच जुलाई को वह दवाई लेने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर न आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेली कोतवाली में दर्ज कराई।