फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़की सांवली है, इसलिए हमे रिश्ता मंजूर नहीं', सुनकर सदमें आ गई लड़की, उठाया खौफनाक कदम

Mon, 10 Jul 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic girl
विज्ञापन
लड़के वाले कुछ दिन पहले लड़की को देखने आए थे। दो दिन बाद उन्होंने फोन करके बताया कि लड़की सांवली है, इसल‌िए उन्हें पसंद नहीं। बस यह बात लड़की ने सुन ली। उसने नदी में छलांग लगा ली। पूरा मामला, पढ़ें...
विज्ञापन


मामला बरेली में रहने वाले एक परिवार का है। दो जुलाई को शादी के लिए देखने के लिए एक लड़का व उसके परिजन घर आए थे। चार जुलाई को उन्होंने लड़की के सांवली होने पर रिश्ता न करने की बात फोन पर बताई थी। यह बात लड़की ने सुन ली थी। तब से ही वह सदमे में चली गई।

पांच जुलाई को वह दवाई लेने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर न आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेली कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लड़की ने लगा दी छलांग

girl jump into river
इधर सदमे में चल रही युवती ने टनकपुर पहुंचकर शारदा नदी में छलांग लगा ली। देखते ही देखते वह नदी की धारा में ओझल होती चली गई। बैराज के पास लोगों को उसका पर्स मिला। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने नदी में खोजबीन का अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 

इधर, पर्स में मिले कॉलेज के परिचय पत्र व फोन नंबर के सहारे पुलिस ने परिजनों से बात की। तब जो कहानी सामने आई वह सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली थी। टनकपुर पहुंचे छात्रा के दादा नत्थू लाल गंगवार ने तस्दीक किया कि पर्स उनकी पोती एकता गंगवार पुत्री संजीव कुमार निवासी हैदराबाद उर्फ खढ़वा वार्ड नंबर 17 नगर निगम बरेली का है। 

उन्होंने रोते-राते बताया कि वह बरेली से ही बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। एक माह पूर्व वह अपनी मां के साथ पूर्णागिरि दर्शन कर बैराज मार्ग से होते हुए सिद्धबाबा के दर्शन के लिए गई थी। दादा ने बताया कि वह शादी का रिश्ता टूट जाने से मानसिक रूप से तिल-तिल कर टूट रही थी और गुमशुम हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें