फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीतालः युवती को चलती कार से फेंका, हड़कंप

Mon, 06 Jul 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग को देख नैनीताल निवासी युवती को युवकों ने चलती कार से धक्का दे दिया। पुलिस ने कार सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


बाद में पुलिस युवती को कोतवाली ले आई। जहां उसके परिजनों से संपर्क कर उसे उनके सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। कार सवार युवक कौन थे, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस गश्त पर थी।

डीडी चौक पर आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह चौहान और बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोला पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही एक बगैर नंबर की आई-20 कार को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक उसे तेजी से भगा ले गया।
विज्ञापन


यह देख पुलिस कर्मियों को शक हुआ और कार का पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार सवारों ने अंगददेव कांप्लेक्स के पास चलती कार से एक युवती को धक्का दे दिया और खुद आवास विकास की ओर भाग निकले। इस पर पुलिस की एक टीम कार सवारों के पीछे गई और दूसरी टीम युवती को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह नैनीताल की रहने वाली है और काम की तलाश में रुद्रपुर आई थी। कार सवार उसके मित्र थे। कोतवाल ने बताया कि कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके लिए युवती के परिजनों से संपर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें