फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों-कर्मचारियों की कमी पर एमकेपी कॉलेज में छात्राओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों व कर्मचारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष रितिका नौटियाल के नेतृत्व में छात्राओं ने शिक्षक भर्ती सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन




कॉलेज में हुए प्रदर्शन में छात्राओं ने सेव एमकेपी के नारे लगाए। कॉलेज में सालों से चल रही समस्या को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। छात्राओं की मांगें हैं कि कॉलेज में हर वर्ष 3,500 से अधिक छात्राएं अध्ययन करती हैं लेकिन कॉलेज में कुल 14 अध्यापिकाएं ही कार्यरत हैं। कुछ विषयाें पर एक भी अध्यापिका उपलब्ध नहीं हैं। इससे शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज में सफाई व्यवस्था के लिए सिर्फ दो सफाई कर्मचारी मौजूद हैं। इससे पूरे कॉलेज की साफ सफाई पर असर पड़ रहा है। कॉलेज की अध्यापिकाओं की आयु 40 वर्ष से कम है। इस वजह से एएनओ का पद खाली है जिससे एनसीसी की छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज में छात्राओं के लिए वाटर कूलर और फर्नीचर की जरूरत है। कॉलेज में छात्राओं के लिए शौचालय की मरम्मत करवाई जाए।





Iछात्राओं ने दी चेतावनी
I



छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई ते छात्रसंघ मजबूर होकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। धरने में शिवानी रावत, अलवीरा, रागिनी चौधरी, श्रद्धा खुशी, अनुभूति शर्मा, मुस्कान और कंचन पंवार सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें