फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज होकर सिक्किम से रुड़की पहुंच गई छात्रा, इस तरह से पुलिस की पकड़ में आई

Mon, 03 Sep 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कम अंक मिलने पर परिजनों की डांट से नाराज सिक्किम के गंगटोक निवासी एक छात्रा रुड़की पहुंच गई। यहां उसने रुड़की निवासी अपने फेसबुक फ्रेंड से मुलाकात की तो युवक ने छात्रा को गणेशपुर स्थित एक मकान में किराए पर कमरा दिला दिया।

विज्ञापन


छात्रा की लोकेशन रुड़की में मिलने पर सिक्किम पुलिस यहां पहुंची और छात्रा को बरामद किया। साथ ही स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सिक्किम के गंगटोक निवासी एक किशोरी इंटरमीडिएट में पढ़ती है। करीब दस दिन पूर्व वह अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

facebook
सिक्किम पुलिस तभी से छात्रा की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को छात्रा की लोकेशन रुड़की में मिली। रविवार को सिक्किम पुलिस के दारोगा रोशन गंगनहर कोतवाली पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सिक्किम पुलिस गणेशपुर स्थित एक मकान पर पहुंची और छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ की।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में कम अंक आने पर उसके पिता ने डांटा था। इससे क्षुब्ध नाराज ने फेसबुक फ्रेंड रुड़की निवासी एक युवक से बात की। युवक ने उसे रुड़की आने की बात कही। इसके बाद वह ट्रेन में बैठकर रुड़की आ गई। फेसबुक फ्रेंड सफरपुर निवासी युवक की रुड़की रेलवे स्टेशन पर उससे मुलाकात हुई।

छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे गणेशपुर स्थित एक मकान में कमरा किराए पर दिला दिया। तभी से वह किराए के कमरे में रह रही थी। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी हरिद्वार भेज दिया है। आगे की कार्रवाई सिक्किम पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें