वह कई दि से ट्यूशन नहीं जा रहा था। रविवार की शाम इसकी जानकारी उसकी मां को लगी तो उन्होंने उसे ट्यूशन नहीं जाने पर डांट दिया। इस बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया और गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख उसके एक साथी ने देख लिया।
इसके बाद से उसके घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह छात्र के गंगनहर में कूदने की सूचना मिली है। छात्र की नए पुल से लेकर गणेशपुर पुल तक गंगनहर में तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि छात्र की तलाश जारी है।