एक दुकान में पानी के धोखे में एक छात्रा ने एसिड पी लिया। लड़की की हालत देखकर वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद जो हुआ वो आगे पढ़िए...
एसिड पीने के बाद लड़की को खून की उल्टियां होने लगीं। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। सोमवार को जौलकांडे निवासी कुसुमलता बीएड में प्रवेश लेने के लिए अपने भाई राजेंद्र प्रसाद के साथ महाविद्यालय आई थी।
बताया जा रहा है कि घर को लौटते समय प्यास लगने पर उसने डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक दुकानदार से पानी मांगकर पी लिया। बोतल से पानी पीने के कुछ ही देर में उसे खून की उल्टियां होने लगीं।