एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा कदम उठाया कि जिसने भी सुना वह सकते में आ गया। युवती की बातें सुनकर प्रेमी के माता पिता भी भौचक्के रह गए। वहीं गांव वालों ने भी युवती को खूब भला बुरा कहा।
एक युवती शादी करने के लिए अपने प्रेमी के घर ही पहुंच गई। युवती ने युवक के परिजनों को बताया कि वह दोनों प्यार करते हैं और शादी करना चाहता है। मौके पर ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई।
झबरेंड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई ,जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने बताया कि वह युवक के साथ प्यार करती है और युवक भी उसके साथ प्यार करता है।
युवक के परिजन यह सब सुनकर सन्न रह गए। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। युवती के साथ मारपीट करने ही वाले थे कि उसी दौरान किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस युवक-युवती को झबरेड़ा थाने ले आई। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में एक पक्ष दोनों की शादी कराए जाने की बात कह रहा है, जबकि युवती के परिजन इसके लिए राजी नहीं हो रहे हैं।