एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती तीन माह की गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे संपर्क बंद कर दिया। अब शादी से भी इन्कार कर रहा है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया, क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत की है कि वह सिराज निवासी भगत सिंह कॉलोनी को चार साल से जानती थी। सिराज ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। एसओ ने बताया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।