फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों से नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाजों ने उन्हें आउटसोर्स के जरिये सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने अपर मुख्य सचिव गृह से शिकायत की तो अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ठगी को लेकर शमशेर गढ़ के विवेक कुमार ने शिकायत की थी। विवेक के अनुसार, दो साल पहले देहराखास के हरी कुमार शाह ने उनकी नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसने दो-तीन युवकों की एक साथ बात चलाने को कहा। इस पर विवेक ने अपने दोस्त सार्थक कोठारी निवासी नथुवावाला से संपर्क किया। दोनों ने हरि कुमार शाह को एक-एक लाख रुपये दे दिए।

वादा किया गया था कि छह माह के भीतर नौकरी मिल जाएगी। लेकिन, एक साल बाद नौकरी नहीं लगी तो दोनों ने हरि कुमार से पैसे मांगे। इस पर उसने दोनों को चेक थमा दिए। मगर, चेक बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर हरि कुमार शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें