फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत से नानकसागर घूमने आई युवती ने बैराज में लगाई छलांग, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Thu, 08 Aug 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में नानकसागर घूमने आई पीलीभीत की युवती ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। यह देख जलाशय पर ठेला लगाए लोगों ने शोर मचा दिया। जल पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने पानी में कूदकर युवती को जलाशय से बाहर निकाला। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे नानकसागर जलाशय घूमने आई युवती ने जलाशय के पूर्वी छोर पर अचानक छलांग लगा दी। जलाशय के किनारे खड़े ठेला स्वामियों ने यह देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर जल पुलिसकर्मी रोहित चौधरी, ठेला स्वामी राहुल कुमार, जलाशय के सफाईकर्मी पप्पू, बेलदार अनोखेलाल युवती को बचाने के लिए जलाशय में कूदे। उन्होंने युवती को बाहर निकाला।

तब तक युवती मरणासन्न हालत में पहुंच गई थी। सूचना पर प्रतापपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को पंथ रत्न बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


युवती के पास से मिले मोबाइल पर बात करने पर पता चला कि युवती पीलीभीत निवासी है। वह यहां घूमने आई थी। समाचार लिखे जाने तक परिजन नानकमत्ता नहीं पहुंचे थे। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें