फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़कर गायब हुई छात्रा, दो युवकों पर लगाया संगीन आरोप

Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लापता
विज्ञापन
डीएवी की एक छात्रा सोमवार सुबह सुसाइड नोट छोड़कर गायब हो गई। कहा गया कि वह दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने जा रही हैं। पुलिस ने भी उसकी तलाश में कई घंटे दौड़ लगाई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के मोबाइल का आखिरी लोकेशन यूपी साहिबाबाद में मिला है। पुलिस उसी आधार पर छात्रा की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन


पौड़ी के डेमूला मल्ला निवासी प्रतिभा नेगी और उसकी बहन प्रियंका नेगी दून में एक हॉस्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। प्रतिभा डीएवी कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रतिभा सोमवार सुबह सात बजे के करीब बहन के लिए एक सुसाइड नोट छोड़कर गायब हो गई। सुसाइड नोट में दो युवकों को आरोपित किया गया है।

कहा गया है कि यह दोनों उसे बदनाम करने के साथ मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है। वह माता-पिता की किसी तरह की बदनामी नहीं चाहती है, इसलिए खुदकुशी करने जा रही हैं। माता-पिता का ध्यान रखने के साथ याद न करने की बात कही गई है। बहन का सुसाइड नोट पढ़कर बहन प्रियंका रोने-बिलखने लगी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


छात्रा का फोटोग्राफ पुलिस के व्हाट्स एप पर जारी कर शहर भर की पुलिस को सतर्क किया। कही से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच उसके मोबाइल का आखिरी लोकेशन गाजियाबाद के साहिबाबाद टावर पर मिला तो पुलिस जांच की दिशा बदल गई है। एसपी सिटी प्रदीप राय का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें