रुड़की के एक क्लब में स्विमिंग और क्याकिंग, कनोइंग की ट्रेनिंग लेने आई एक युवती की गंगनहर में डूबकर मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह रुड़की स्थित खान क्लब में स्विमिंग सीखने आई चंड़ीगढ़ की युवती शिखा (19) की डूबकर मौत हो गई। घटना सुबह की है। बताया गया कि क्लब में स्विमिंग, क्याकिंग और कनोइंग के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
इस क्लब में अन्य राज्यों से लोग स्वीमिंग, कनोइंग, क्याकिंग सीखने आते हैं, लेकिन फिर भी यहां सुरक्षा का ध्यान न रखने के आरोप लगते रहे हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।