पैर में फुंसी की समस्या से पीड़ित 12 साल की लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय में शिकायत की है। उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक चमनपुरी निरंजनपुर निवासी ज्योति के पैर में चार दिन पहले फुंसियां हो गईं थीं। ज्योति की मां उर्मिला देवी सात अगस्त को उसे राजीव नगर स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गई थीं। उर्मिला ने बताया कि डॉक्टर ने फुंसियों पर पट्टी बांध दी, इसके बाद एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही ज्योति की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। उर्मिला ने बताया कि झोलाछाप ने बेटी को गलत इंजेक्शन लगाया था, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई।