फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से सनसनी, बर्बरता देख कांप गए लोग

Sat, 10 Jun 2023 03:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने कट्टा पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोल तो उसमें युवती का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद थाना क्षेत्र में सुखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव कट्टे में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से शव को बाहर निकाला। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पर बांधने के बाद कट्टे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने कट्टा पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोल तो उसमें युवती का शव पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें...Love Jihad: उत्तराखंड में 50 % बढ़ गए लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले, पांच महीनों में दर्ज हुए 48 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि युवती की हत्या कर शव को नदी के पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें