एयरफोर्स के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती की लाश फंसे से लटकी हुई मिली। पुलिस के सामने युवती के खुदकुशी करने के पीछे का कारण राज बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के एयरफोर्स सर्वेंट क्वार्टर निवासी महालेखाकार कर्मचारी प्रवेश कुमार की पुत्री इंदू (20) शनिवार दोपहर घर में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। उस समय प्रवेश आफिस में थे, जबकि उनके पिता एयरफोर्स आफिस गए थे। मां भी घर से बाहर थी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे की तलाशी में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी खुदकुशी के कारण पर रोशनी नहीं डाल पाए है।
एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि प्रवेश कुमार मूल रुप से बिजनौर जिले के मकरपुरी (स्यौहारा) के रहने वाला है। इंदू आठवीं पास होने के कारण घर के काम में मां का हाथ बंटाती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।