प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का मोबाइल जब्त करने के साथ ही उसके फेसबुक एकाउंट का बैकअप जुटाने में लगी है।
प्रेमनगर क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा ने दस अक्तूबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान दो दिन बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। परिजनों को छात्रा की अलमारी से एक डायरी मिली थी, जिसमें खुदकुशी के कारण का उल्लेख किया गया था।
इसी आधार पर 17 अक्तूबर को परिवार की तरफ से वैन चालक अमन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी ने इस मामलेकी विवेचना को सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया था। साक्ष्यों के संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक को थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोप की पुष्टि के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहन चालक का चालान कर दिया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।
कुछ दिन आरोपी ने छात्रा के फेस बुक अकाउंट का गलत तरीके से प्रयोग किया था। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने मौत को गले लगाया हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा के सुसाइड नोट के आधार पर कई अन्य से भी पूछताछ की गई है। साक्ष्यों का संकलन करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। आरोपी अमन मूल रुप से यूपी के बदायूं का रहने वाला है। फिलहाल वह परिवार के साथ श्यामपुर में रहता हैं।