फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस के युवक ने किया इतना परेशान कि मासूम छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 05 Nov 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी
विज्ञापन
एक मासूम छात्रा को पड़ोस के युवक ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसे हारकर खौफनाक कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी।

रम्पुरा वार्ड नंबर सात निवासी रिंकी (14) पुत्री मोहनलाल राजकीय बालिका इंटर कालेज फाजलपुर महरौला में सातवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

महिला पुलिस कर्मी से शव की जांच कराई
शनिवार अपरान्ह रिंकी ने पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब रिंकी कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी भाभी को शक हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए तो रिंकी फंदे पर लटकी मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
 
बताया जा रहा है कि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मोहन लाल ने बताया बेटी को मोहल्ले का एक युवक परेशान करता था। दो महीने पहले उक्त युवक ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। लड़की के मोबाइल में आखिरी कॉल उसी युवक की है। 

कोतवाल तुषार बोरा ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर महिला पुलिस कर्मी से शव की जांच कराई। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। इधर, चौकी इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया परिजनों ने मामले की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें