फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल लेकर मनचले पर टूट पड़ी छात्रा, दौड़ाकर पीटा

Tue, 25 Nov 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास एक छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से खूब पीटा। माजरा देखकर मौके पर भीड़ भी जुट गई। भीड़ ने भी आरोपी को जमकर धुनाई कर दी। युवक के माफी मांगने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस लौट रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास तेलीवाला रोड पर एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा ने पहले तो इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब आरोपी की हरकतें हद से बढ़ी तो छात्रा को गुस्सा आ गया।

छात्रा ने पैर से चप्पल निकाल ली और आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी भागने लगा, लेकिन छात्रा उसके पीछे चप्पल लेकर दौड़ने लगी। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई होने पर युवक माफी मांगने लगा। युवक के माफी मांगने पर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि कुछ लोग उसे पुलिस के हवाले करने की बात भी कहते रहे। कुछ लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश, आरोपी दबोचा

उधर देहरादून की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक किशोरी से दुराचार की कोशिश करने वाले टैक्सी चालक को पकड़ लिया गया। आरोपी पीड़िता को बहाने से अपने घर ले गया था।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में आरोपी टैक्सी चालक एक साल पहले तक किशोरी का पड़ोसी था। दोनों आपस में परिचित थे। रविवार को किसी काम से किशोरी गोरखपुर इलाके में गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहाने से अपने घर ले गया, जहां उससे किशोरी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की।

जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भाग कर अपने घर आ गई। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें