फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानी ने मनचले का किया ऐसा हश्र, सब देखते रह गए

Wed, 20 May 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में काफी दिनों से पीछा कर रहे युवक को युवती ने ऐसा सबक सिखाया कि मनचला उसके पैरों पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


यहां सहारनपुर चौक के पास सोमवार को युवती ने मनचले युवक की पिटाई कर उसका इश्क का भूत उतार दिया। वह काफी दिनों से पीछा कर युवती को परेशान कर रहा था।

जमा हुए लोगों में से कई युवकों ने उसकी पिटाई करने के साथ स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। युवती के पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद उसे जाने दिया गया।

एक युवक काफी दिनों से आईएसबीटी रोड पर रहने वाली युवती का पीछा कर रहा था। वह कई बार अश्लील हरकत कर चुका था। युवती बार-बार उसकी करतूत को अनदेखा कर रही थी।
विज्ञापन

दो-तीन युवकों ने भी की मनचले की पिटाई

सोमवार दोपहर को युवती ने सहारनपुर चौक के पास एक दुकान से सामान खरीदा। जैसे ही वह स्कूटी लेकर चली तो मनचला भी पीछे से आ गया। युवती ने बाजार के बीच ही स्कूटी खड़ी कर युवक को रोक लिया।

बात करते-करते युवती ने सैंडिल निकाल ली। युवक की कमीज पकड़कर कई सैंडिल जड़ दिए। यह नजारा देखने के लिए काफी लोग जमा हो गए। युवती के छोड़ने के बाद दो-तीन युवकों ने लात-घूंसों से आरोपी की धुनाई कर दी।

इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के पैर पकड़कर माफी मांगनी शुरू कर दी। सहारनपुर चौक पर पुलिस को बुलाने के लिए भी भेजा गया, लेकिन वहां उस समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नहीं था।

बाद में भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कहकर उसे चलता कर दिया गया। आरोपी की स्कूटी भी उग्र युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें