फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरें नहीं, इस लड़की की तरह मनचलों का सामना करें

Thu, 04 Jun 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार की एक लड़की ने डरने की बजाए मनचलों को अच्छा सबक सिखाया। देवपुरा चौक से कुछ दूरी पर मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर फोटो खींचने से भड़की 12वीं की छात्रा ने मनचलों की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


आरोपी के हाथ से मोबाइल छीनकर सीधे चौकी पहुंच गई और अपनी फोटो डिलीट करवाई। इसी बीच एक मनचला फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने छात्रा के हौसले की सराहना की।

रेलवे में कार्यरत दीपक बौडाई की बेटी आकांक्षा घर के पास एक दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज करवाने गई थी। वहां मौजूद दो युवकों में से एक युवक अपने मोबाइल से छात्रा की फोटो खींचने लगा। इस पर छात्रा की नजर पड़ी तो वह भड़क गई और युवकों से भिड़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रा को आई चोट

एक की उसने धुनाई कर दी। इस दौरान छात्रा को भी चोटें आई हैं। मारपीट होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ के संग छात्रा एक मनचले को पकड़कर मायापुर पुलिस चौकी ले गई जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता भी चौकी पहुंच गए।

छात्रा ने मनचले के भविष्य को देखते हुए मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया। लेकिन चेतावनी दी ऐसी हरकत वह अब दोबारा न करें। पुलिस ने मोबाइल फोन से छात्रा की फोटो डिलीट की।

तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी दुर्गेश ने बताया कि आरोपी युवक बिजनौर के नगीना का रहने वाला है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है। छात्रा के पिता दीपक बौडाई ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें