फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक शादी से मुकरा तो युवती ने उसके घर के सामने खाया जहर, परिवार के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 05:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती युवक के घर पहुंच गई और घर के सामने ही जहर खा लिया। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और फिर शादी से मना करने पर पुलिस ने युवक समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मना करने से नाराज होकर रविवार को युवक के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

पुलिस ने युवती को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते 28 जून की रात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में युवक के परिवार के कई लोग मौके पर आ गए और उसे छुड़ा कर ले गए थे। युवती का आरोप है कि अगले दिन युवक के परिजनों ने शादी करवाने की बात कहते हुए उसके मुंह में जबरन जहरीला पदार्थ डाल दिया था।

पुलिस ने मामले में युवक, उसके पिता, मां, भाई, बहन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें