घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। जैसे ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो कोतवाली व चीता पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। जबकि दूसरी टीम ढालवाला के रास्ते खाई में उतरी।
शव को बाहर निकालने में पुलिस टीम को तीन घंटे लग गए। अंधेरा होने के कारण पुलिस टॉर्च लेकर खाई में उतरी। जब टॉर्च से काम नहीं चला तो पुलिस को आग जलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने खुद की जान जोखिम डालकर अंधेरे में ही रेस्क्यू चलाया।
मृतक युवक और युवती के शव को पुलिस ने निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस टीम का रेस्क्यू अभियान रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा।