II
I
I
I
Iअमर उजाला की खबर का मेयर ने लिया संज्ञान, नगर आयुक्त को दिए निर्देश
I
I
कहा- विधिक राय लेकर निकाला जाएगा रास्ता
I
I
I
Iजान-माल का खतरा बने 35 गिरासू भवनों को हर हाल में जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए विधिक राय लेकर रास्ता निकाला जाएगा। यह बातें मेयर सौरभ थपलियाल ने कहीं। उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।
I
I
I
Iअमर उजाला ने चार जुलाई के अंक में गिरासू भवन... न गिरे और न ही गिराए गए शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। मेयर सौरभ थपलियाल ने इसका संज्ञान लेकर कहा कि जो मामले अदालत में चल रहे हैं, उनमें अदालत की शरण लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा। कहा कि गिरासू भवनों के मामले में नगर निगम समय-समय पर नोटिस जारी करता है, लेकिन उसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती। कई मामले में कोर्ट में चल रहे हैं।
I
Iनगर निगम अब अदालत के माध्यम से ही इन भवनों को गिराने का रास्ता निकालेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में अदालत से जनहित में कार्रवाई की अपील की जाएगी। मेयर ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। क्योंकि, ज्यादातर भवन इस हालत में हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।I