फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीआईसी कालसी उत्तराखंड बोर्ड से होगा संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी को सीबीएसई बोर्ड से ही संबद्ध रखे जाने या फिर उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किए जाने को लेकर अभिभावकों की राय ली गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों की राय के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किया जाए।
विज्ञापन


जीआईसी कालसी में विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने की। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई।



बताया कि 91.44 प्रतिशत अभिभावकों ने विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किए जाने की बात कही, जबकि जबकि 9.5 प्रतिशत अभिभावक सीबीएसई बोर्ड से ही संबद्ध रहने देने के पक्ष में हैं। उन्होंने बताया कि सभी के विचार सुनने और अभिभावकों की राय के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पत्र के माध्यम से जिला शिक्षाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सुचिता देवी, एमएससी अध्यक्ष दीवान सिंह, मीना, दुर्गा, शीला, बाला देवी, पूर्णिमा देवी, उर्मिला, रीना, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें