फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुनील को पराजित कर सुरेखा बनी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड की अटाल ग्राम पंचायत के उपचुनाव में प्रधान पद पर सुरेखा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी सुनील को 122 मतों के भारी अंतर से हराया। बीडीओ और रिटर्निंग अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट ने सुरेखा को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू की गई। करीब दो घंटे तक चली मतपत्रों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी बीडीओ शक्ति प्रसाद भट्ट ने बताया कि अटाल ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें कुल 499 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। बताया कि मतगणना में सुरेखा को 301 मत, जबकि सुनील को 179 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि 19 मत अवैध पाए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश नेगी, अवर अभियंता विनय भूषण, रमन गुप्ता आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें