फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे से लौट रहे युवक को देख हमलावर हुआ टस्कर हाथी, बुरी तरह कुचलकर दी दर्दनाक मौत

Thu, 04 Apr 2019 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
हाथी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा वन रेंज के अंतर्गत चकरपुर कस्बे से सटे जंगल में टस्कर ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


चकरपुर बिल्हरी निवासी चंचल सिंह मौनी (40) पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह बुधवार को वनखंडी महादेव शिव मंदिर में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रात नौ बजे घर लौट रहा था। इसी समय चकरपुर पुलिस चौकी के पास टनकपुर हाईवे से 50 मीटर अंदर जंगल में टस्कर ने चंचल के पेट और पैर को कुचल दिया, जिससे उसके मौत हो गई। 

बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोगों ने चंचल के शव को देखकर वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह मौनी, मां मुन्नी देवी और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो शव को देख मां और चचेरी बहनें बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संदीप राणा, बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार चौहान, वन दरोगा कमालुद्दीन, राकेश राणा, जागेश वर्मा आदि भी मौके पर पहुंचे। बताया कि चंचल के दो बड़े भाई उत्तम मौनी, भुवन मौनी हैं। 

विज्ञापन

बताया कि चंचल कई वर्षों से अलग रहता था और कोई काम न होने के कारण कम ही घर आता था। उसकी शादी आठ-नौ साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी अलग रहती है। 
 
सप्ताह भर से थी टस्कर की गतिविधि
चकरपुर से सटे खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कक्ष छह से आठ तक के जंगल में टस्कर की आवाजाही सप्ताह भर से हो रही है। टस्कर पंथागोठ में एक छप्पर को तोड़ चुका है। चकरपुर पुलिस चौकी के पास और हाईवे पर दो-तीन दिनों में कई बार टस्कर नजर आ चुका है। बुधवार को ही खटीमा रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया था कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है और रात में ही टस्कर ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

टस्कर पर नजर रखी जा रही है, जिसका मूवमेंट क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। संवेदनशील क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की तैयारी की जा रही है। 
- बीएस बिष्ट, रेंजर, खटीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें