पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारी एक बार फिर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। आगामी 13 सितंबर को संगठन की ओर से विशाल पेंशन मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। संगठन ने प्रदेशभर के कर्मचारियों से इस आंदोलन में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। एनएमओपीएस का कहना है कि सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद अपना सुरक्षित भविष्य चाहते हैं, लेकिन एनपीएस और नई प्रस्तावित यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को लेकर कर्मचारियों में भारी अनिश्चितता और चिंता बनी हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन के अधिकार के प्रति जागरूक होना और आवाज उठाना बेहद जरूरी है। संगठन ने जोर देकर कहा है कि यह मुद्दा 30 साल, 10 साल या आज सेवा में आए सभी नए-पुराने कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। संवाद