फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घनानंद जीआईसी के नाम रहा नगर पालिका फुटबाल कप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमसूरी के सर्वे मैदान में कराए गए मैच, आठ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्साI
विज्ञापन




मसूरी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन और नगर पालिका मसूरी की ओर से पूर्व सभासद रमेश भारती की स्मृति में आयोजित आठवां नगर पालिका फुटबाल कप घनानंद जीआईसी ने अपने नाम कर लिया। यह खिताब उसने फाइनल में मसूरी पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराकर हासिल किया। इस अंडर 15 जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट में शहर के आठ विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।



शहर के सर्वे मैदान में शनिवार को आयोजित फुटबाल कप का पहला मैच सरस्वती शिशु मंदिर और मसूरी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। मसूरी पब्लिक स्कूल ने 3-2 से यह मैच जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मसूरी पब्लिक स्कूल को अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज से 0-1 से शिकस्त मिली। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान रामादेवी के कृष्णा, फेरप्ले अवार्ड गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, सर्वाधिक स्कोरर मसूरी पब्लिक स्कूल के आदित्य और प्लेयर ऑफ द टूनामेंट जीजीआईसी के अंकुश को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल कठैत, राहुल रंगड़, मनीष, वीरेंद्र, मनवीर और प्रिंस ने निभाई। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सचिव समीर रैना, सैमुअल चंद्रा, परविंद रावत, दिवंगत पूर्व सभासद रमेश भारती की पत्नी पद्मावती, दर्शन सिंह रावत, पुष्पा पडियार, बीना, कुलदीप, रमेश, शशि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र, निखिल, शिखा, अभिषेक, उदित, दीपांकर, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें