II
त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली देने के लिए ऊर्जा निगम ने कसी कमर
I
I
I
Iत्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही ऊर्जा निगम अपनी तैयारियों में जुट गया है। दशहरा-दीपावली व अन्य पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली मिलती रहे इसके लिए शनिवार को विकासनगर बिजली घर का परीक्षण किया गया। हालांकि, नगर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह दस से तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई।
I
I
I
Iउप खंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि पछवादून के सभी बिजली घरों का अलग-अलग तिथियों में परीक्षण कराना है। निगम का प्रयास है कि त्योहारों में बिजली की आपूर्ति निर्वाध होती रहे। इसी क्रम में विकासनगर बिजली घर का परीक्षण कार्य पूरा किया गया। क्षेत्र के लोगों को पूर्व में बिजली गुल होने की सूचना दे दी गई थी। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बिजली घरों के परीक्षण संबंधी कार्यों के क्रम में 16 अक्तूबर को सहसपुर, 18 अक्तूबर को रुद्रपुर, 19 को हरबर्टपुर, 21 को चकराता, 22 को साहिया और 24 को नागथात बिजली घरों से सुबह दस से शाम पांच बजे तक आपूर्ति को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासनगर में बिजलीघर के परीक्षण संबंधी कार्य पूरे करने के बाद तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।I