देहरादून। डायट देहरादून की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड (जीजीआईसी) की छात्राओं ने लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति से खिताब अपने नाम किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
डायट के प्राचार्य राकेश जुगरान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता में अंशु ने पहला, माही ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर हिमानी पहले स्थान पर रही। आस्था पांडे ने दूसरा और खुशी राजकीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में अरुण थपलियाल, अलीमुद्दीन अंसारी, ऋचा जयाल, उदयपाल सिंह नेगी, मीना जोशी, पुष्पा गुसाईं, हेमलता नौटियाल, प्रेमलता सजवाण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रभा त्यागी, सुमन पाल, नीलम थपलियाल, सुधा ममगाई, शिवानी पेटवाल, सुनीता बडोनी, ऋतु कुकरेती, विपिन भट्ट, हितेश गुप्ता, शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।