2014 के लोकसभा चुनाव और पंचायत चुनावों को देखते हुए प्रदेश में पार्टीयां अलग-अलग रणनीति तैयार करने में लगी हैं।
इसी क्रम में देहरादून में धर्मपुर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
जनता की बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाएं। यह बैठक गौतमकुंड चंद्रबनी में हुई। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमन ध्यानी, मेयर विनोद चमोली, उमेश अग्रवाल, ज्योति सजवाण आदि ने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 19 सितंबर को विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में पहुंचें। इस मौके पर नागेंद्र सिंह कुंवर, शादाब शम्स, जगदंबा नौटियाल, धर्मेंद्र चौहान आदि रहे।