फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जर्मन नागरिक का शव

Sat, 24 Aug 2013 07:34 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित होटल सिटीजन में पिछले दो माह से ठहरे जर्मनी के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं खुफिया टीम भी पड़ताल कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जर्मन नागरिक जॉन फेड्रिक होल्जर बीहरडंस विगत दो जून को भारत आया था।

कमरे में मृत पाया
वह 19 जून से होटल सिटीजन में रह रहा था। 54 वर्षीय जॉन शनिवार की सुबह कमरे में मृत पाया गया। होटल प्रबंधक ने बताया कि जॉन अधिकतर समय कमरे में ही रहता था।
विज्ञापन


कुछ समय पहले उसने होटल में बवाल भी काटा था। विदेशी नागरिक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली।

जर्मन एबेंसी से भी संपर्क
सीओ सिटी जेआर जोशी ने बताया कि शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कागजों को देखने से पता चला कि उसका वीजा आगामी 10 अक्टूबर तक मान्य था। जर्मन एबेंसी से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं खुफिया इकाई भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।

आखिर किस मकसद से आया था जॉन
जर्मन नागिरक जॉन फेड्रिक के हरिद्वार में लंबे समय तक रुकने का मकसद अभी साफ नहीं है। अभी तक की जांच में पुलिस को इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है वह अक्सर घूमने जाया करता था।

कमरे से मिली चिलम
तलाशी के दौरान जॉन के कमरे से नशा करने वाली चिलम भी बरामद हुई है। अक्सर हरिद्वार में इस तरह की चिलम फक्कड़ साधु नशे के लिए प्रयोग करते हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े आदि सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें