फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: बदरीनाथ हाईवे पर तंग पुलिया और स्लाइड जोन बनेंगे तीर्थयात्रियों लिए परेशानी

Fri, 21 Feb 2020 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

  • यात्रा शुरू होने में दो माह शेष, बदहाल पड़ा है ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बदरीविशाल की यात्रा शुरू होने में लगभग दो महीने का समय ही बचा है, लेकिन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे की हालत नहीं सुधरी है। गौचर से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे पर पांच तंग पुलिया और 15 से अधिक स्लाइड जोन खतरे का सबब बने हैं। इसके कारण तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा से चमोली तक ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य से सड़क पर गड्ढे बने हैं। उमट्टा, कालेश्वर, लंगासू और कुहेड़ में बनी संकरी पुलिया पिछली बार यात्रा में जाम का मुख्य कारण बनी थी। इस बार भी इन पुलिया का विस्तार नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन

यहां हाईवे पर एक साथ दोनों वाहन आने पर यहां जाम लग जाता है। इसके अलावा गलनाऊं, कालेश्वर, देवलीबगड़, नंदप्रयाग, बाजपुर, लामबगड़, पागलनाला में बने स्लाइड जोन भी खतरे का सबब बने हैं। ऐसे में बदरीनाथ आने वाले यात्रियों को इस भी हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ेगी।

वहीं ऑल वेदर रोड परियोजना प्रबंधक अमर सिंह मिंगवाल का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर काम चल रहा है। यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले पूरा बदरीनाथ हाईवे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें