16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। उत्तराखंड में 7 मई को मतदान होगा। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे। मतदान सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।
पढ़ें, भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र
आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने दिया है।
पढ़ें, बद्रीनाथ धाम के मुख्य रावल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को, चौथे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का 12 मई को होंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 16 मई को होगी।
वर्तमान में उत्तराखंड से लोकसभा सांसद
टिहरी
वर्तमान सांसद- माला राज लक्ष्मी शाह (बीजेपी)
गढ़वाल
वर्तमान सांसद- सतला महराज (कांग्रेस)
अल्मोड़ा
वर्तमान सांसद- प्रदीम तम्टा (कांग्रेस)
नैनीताल-उधमसिंह नगर
वर्तमान सांसद- के सी सिंह बाबा (कांग्रेस)
हरिद्वार
वर्तमान सांसद- हरीश रावत (कांग्रेस)