फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी महीने लागू होगी लोकसभा की अधिसूचना

Tue, 11 Feb 2014 11:01 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को भले ही दस दिन की राहत मिल गई हो लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता इसी महीने के अंत तक लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस बात के संकेत भी सरकार को दे दिए है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता फरवरी महीने के अंत तक लागू हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है।

26 फरवरी संभावित तारीख
लोकसभा चुनाव के लिए लागू होने वाली आचार संहिता लागू करने के लिए संभावित तारीख 26 फरवरी है। इससे पहले 12 फरवरी को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम भी देहरादून पहुंच रही है।
विज्ञापन


सूत्र बताते है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से परंपरागत व गोपनीय तरीकेसे जो संदेश राज्य सरकार को दिया गया है उसमें भी 26 फरवरी की तरफ ही इशारा किया गया है।

आयोग ने राज्य सरकार को अपने अधिकारियों के मार्फत सूचना भी भिजवाई है कि इस तारीख से पहले ही अपने सभी बड़े काम पूरे कर लें। मसलन, घोषणा उदघाटन व शिलान्यास के साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग, नई भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित करना आदि।

हालांकि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के चलते सरकार ने ज्यादातर काम निबटा लिए है, लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव के लिए लागू होने वाली आचार संहिता का अलग मायने है। इसलिए भी सभी बड़े कार्यों को पाइप लाइन से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें