ब्रिटेन की आर्ट्स यूनिवर्सिटी की ओर से लिंग भेदभाव के प्रति जागरूकता के लिए कराए कॉन्टेस्ट ‘जेंडर डिफाइंड वर्ल्ड’ में देहरादून के छात्रों ने परचम लहराया है।
पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल
वेल्हम ब्वायज के मुजम्मिल को पहला और वेल्हम गर्ल्स की ऋचा जैन दूसरा स्थान, जबकि उपम लाखर को चौथा स्थान मिला है। मुजम्मिल और ऋचा की पेंटिंग्स के साथ उनके 48 होर्डिंग पूरे यूके में लगाए जाएंगे।
देशभर से 166 छात्रों ने लिया था हिस्सा
यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता में देशभर से 166 छात्रों ने हिस्सा लिया था। देहरादून के वेल्हम गर्ल्स, वेल्हम ब्वायज आदि स्कूलों के 15 छात्रों ने प्रतियोगिता में अपनी पेंटिंग भेजी थी।
पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
30 हजार लोगों की पसंद और जजों के निर्णय के बाद वेल्हम ब्वायज के छात्र मुजम्मिल हुसैन की पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार और वेल्हम गर्ल्स की छात्रा ऋचा जैन की पेंटिंग को द्वितीय पुरस्कार मिला।
48 जगहों पर लगाई जाएंगी इनकी पेंटिंग
दोनों को एक हजार यूरो छात्रवृत्ति के अलावा यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका भी मिलेगा। यूनिवर्सिटी की ओर से इन छात्रों की पेंटिंग और फोटो यूके में 48 जगहों पर होर्डिंग के तौर पर लगाई जाएंगी।
पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'
वेल्हम ब्वायज के एक अन्य छात्र उपम लाखर को प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिला है, जबकि दिल्ली की अक्षिता वाधवा को तीसरा और कोलकाता की कुहेली राहा को पांचवां स्थान मिला।
पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!
इन सभी को एक हजार यूरो की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रों में से चुनी गई कलाकृतियों को दो मई को दिल्ली के इंडिया हेबीटेट सेंटर में विश्व प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।
विषमता को समझा किया
मुजम्मिल ने बताया कि उन्होंने अपनी कलाकृति में ऐसी निगाहें बनाई हैं, जो अपने बेहतर भविष्य की ओर देख रही हैं। ऋचा ने कहा कि समाज में विषमताओं को देखते हुए कृति में ऐसी लड़की को जगह दी, जो पंख फैलाकर उड़ना चाहती है।
एक नजर
166 छात्रों ने लिया था हिस्सा
30 हजार लोगों ने किया फैसला
48 जगहों पर यूके में लगेंगे होर्डिंग
1 हजार यूरो की स्कॉलरशिप
प्रतियोगिता भारत में लिंगानुपात की विषमताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को मंच देने के लिए कराई गई थी। हमें खुशी हुई कि इसमें बहुत अच्छी एंट्रीज आई।
- प्रो. स्टुअर्ट बार्थोलॉमेव, प्रिंसिपल एवं कुलपति, आर्ट्स यूनिवर्सिटी बॉर्नमाउंट