फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉक दून वॉक' से दूनवासियों को जागरुक करने पहुंची गीता-बबीता

Sun, 26 Feb 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
walk doon walk - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रविवार को परेड ग्राउंड में वॉक दून वॉक का आयोजन किया गया। इसमें दून के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वॉकथान को फ्लैग ऑफ किया। युवाओं को प्रेरित करने पहुंची अंतरराष्ट्रीय महिला रेसलर गीता फोगट और बबीता फोगट ने वॉकथान में हिस्सा लेकर युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में आयोजित वॉक दून वॉक के लिए सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में युवा ग्राउंड में एकत्र हो गए थे। मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक मंच पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना अच्छी बात है। उन्होंने युवाओं से रोजाना सुबह वॉक करने की अपील की। सीएम ने दोनों बेटियोें गीता और बबीता को सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि दंगल की दोनों बेटियां युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। सीएम ने कहा कि अगले दो साल में हम भी देश को गीता और बबीता देंगे। आप तैयार रहें।

युवाओं ने मोदी के लगाए नारे
युवाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कितना क्रेज है, यह रविवार को भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे, मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। काफी देर तक सीएम की मौजूदगी में मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। इससे पहले भी पुलिस लाइन और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम की मौजूदगी में इस तरह के नारे लग चुके हैं। 
विज्ञापन


देश सिर्फ एक को ही 56 इंच का मानता है
मंच पर मुख्यमंत्री को आयोजक की ओर से वॉक मैराथन की टोपी पहनने के लिए दी गई। सीएम ने टोपी पहनी, लेकिन यह छोटी पड़ गई। इस पर उन्होंने कहा कि भाई साहब यह टोपी छोटी हो रही है। दरअसल यह आपकी गलती नहीं है। देश सिर्फ एक को ही 56 इंच मानता है, बाकि तो 36 इंच वाले हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा प्रधानमंत्री की ओर था। सीएम ने कहा कि वह अगले साल इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। इसलिए प्लीज मेरे साइज की टोपी और शर्ट अवश्य बनाकर भेज देना। 

मंच पर दिखा दंगल लाइव 
गीता और बबीता ने लड़कियों और महिलाओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। इन दोनों ने मंच पर पहलवानी करते हुए बताया कि अगर कोई आपको परेशान करे तो उससे कैसे निपटा जा सकता है। दोनों ने मंच पर इसका डेमो भी दिखाया। रेसलर गीता और बबीता ने कहा कि स्वस्थ रहना सबके लिए जरूरी है। ऐसे में केवल बच्चे ही नहीं बल्कि सभी को सुबह उठकर वॉक करना चाहिए। दोनों ने सभी को इसकी शपथ भी दिलाई। गीता और बबीता का ऑटोग्राफ लेने के लिए मंच पर मारामारी रही। धक्कामुक्की के बीच कुछ युवा ऑटोग्राफ लेने में सफल हुए। गीता और बबीता ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें