खाटू श्याम धाम मंदिर की कार्यकारिणी का गठन करने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत समिति
सेलाकुई। खाटू श्याम धाम मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक में मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंदिर के संस्थापक गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में गयादत्त शुक्ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मुकुल शर्मा को सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। संस्थापक व न्यासियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मंदिर के धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई गई। बैठक में भागमल बंसल, अनुज महावर, दीपक गुप्ता, सुमित चौधरी, अनुज बंसल आदि उपस्थित रहे। संवाद