फोटो....
चकराता। निशि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में दिल्ली से आए सोल थम्पर ग्रुप के 25 राइडर्स ने एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राइडर्स ने छात्रों को आग, भूकंप, बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के उपाय और यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को अच्छे व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रेरित किया। सोल थम्पर ग्रुप ने विद्यालय को फोटो कॉपी प्रिंटर और एक स्मृति चिह्न भेंट कर अपने सहयोग और समर्थन का परिचय भी दिया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौर, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह तोमर, सोल थम्पर ग्रुप के विक्रांत दत्त, रघुवीर सिंह, भरते सिंह मन्जू, राखी आदि उपस्थित रहे। संवाद