फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन विभाग ने पांच वाहन सीज किए, 16 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन


विकासनगर। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने हरबर्टपुर-विकासनगर रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहनों का चालान कर दिया। जबकि वाहन संबंधी आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों की जांच करते हुए सड़क पर दौड़ रहे व्यायसायिक, ई-रिक्शा, बाइक, स्कूल बस व लोडर वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान लापरवाही से वाहन चलाने, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा बीमा, फिटनेस व परमिट आदि नहीं पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि वाहन जांच का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें