दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया, जंगलचट्टी से रामबाड़ा के बीच काम शुरू कर दिया गया है। बताया, मौसम में सुधार होते ही आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।