रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पुराना देवल में बीच हाईवे पर सामान से भरा ट्राला फंसने से हाईवे दो घंटे तक बाधित रहा। भारी मशीनों की मदद से ट्रक को वहां से हटाया गया।
शनिवार सुबह आठ बजे बेडूबगड़ की ओर जा रहा सामान से भरा ट्रोला अचानक पुराना देवल की चढ़ाई पर रुक गया। इसके बाद वाहन चालन से ट्रोले को आबे बढ़ाने की भरसक कोशिश की। लेकिन ट्रक आगे चढने के बजाय पीछे सरकता गया, और वहीं पर फंस गया।
जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। जिस स्थान पर ट्राला फंसा वहां पर हाईवे की चौड़ाई ज्यादा न होने से एक से ज्यादा वाहन आवाजाही नहीं कर सकते है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास खड़ी जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर हाईवे का चौड़ा कर आवाजाही करने लायक बनाया।
जबकि मशीनों व अन्य वाहनों के जरिए सामान से लदे ट्रक को वहां से हटाकर आगे किया गया। तब जाकर करीब 10 बजे हाईवे पर दोनों ओर से यातायात सुचारु हो पाया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हाईवे ट्रक फंसने से बाधित रहा। आस पास के स्थानों पर खड़ी जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर वाहनों की आवाजाही करने लायक बनाया गया।