विकासनगर। भीमावाला स्थित एसएसजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद रिले, सोडा, 100 मीटर, हर्डल, सैक आदि दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने जुंबा डांस व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। बैलून रेस में गौरी व हंसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आरुष ने बाजी मारी। खेलकूद में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित सोनी, प्रधानाचार्य नीरू सोनी, रुचि, सुनीता, सुशांत, निधि, वर्षा, सिमरनजीत, सुमन, सरिता, कावेरी, जैस्मीन, रिया, रेखा, रवीना, संगीता, पूजा आदि उपस्थित रहे। संवाद