फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में 210 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। रामपुर में ग्रामीण विकास सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशांत भटनागर की देखरेख में आयोजित शिविर में नाक, कान, गला, आंख, दांत के अलावा शुगर और बीपी की नि:शुल्क जांच की गई। मरीजों के नि:शुल्क एक्स-रे भी किए गए और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीडी सेमवाल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वहीं, महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 210 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. अक्षरा वड़ेलकर, डॉ. शाहरुख, पंकज, जमाल मिर्जा, अभिषेक, गौरव, सनी धीमान, मेनन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें