फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम

Thu, 31 Aug 2023 02:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। टीम ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
घर में गैस सिलिडंर फटने से हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan 2023: आज पूरा दिन बांध सकेंगे भाई की कलाई पर राखी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

घायल
-बलवीर सिंह नेगी पुत्र कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव
-रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव
-अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें